इस्‍टर्न इंस्‍टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटि‍ड लर्निंग इन मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम) यूनि‍वर्सिटी

शैक्षि‍क प्रोग्राम

ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय अच्‍छे व्‍यावसायि‍क तैयार करने के लि‍ए सर्वोत्‍तम सुवि‍धाएं मुहैया कराता है। हमारे पाठ्यक्रमों से रचनात्‍मक प्रति‍भा को प्रेरणा दी जाती है और नि‍यमि‍त सुधार और उद्योगों के साथ लगातार संपर्क की वजह से उद्यम को प्रोत्‍साहन दि‍या जाता है।

अध्‍यापन तथा अध्‍ययन शि‍क्षा-शास्‍त्र

ग्‍लोबल क्‍वालि‍टी पाठ्यक्रम तथा शि‍क्षा-शास्‍त्र: पाठ्यक्रम तथा शैक्षि‍क प्रोग्राम शि‍क्षा और उद्योग जगत के सदस्‍यों को लेकर गठि‍त बोर्ड ऑफ स्‍टेडीज द्वारा तैयार कि‍ए गए हैं। प्रत्‍येक पाठ्यक्रम के लि‍ए अध्‍यादेश बनाए गए हैं। रोजमर्रा की बाजार कैरियर को पूरा करने के लि‍ए पाठ्यक्रमों को डि‍जाइन कि‍या गया है। हमारी शि‍क्षा प्रणाली में बुनि‍यादी ज्ञान, वैज्ञानि‍क तथा तकनीकी अवधारणाओं की समझ और सीधे परि‍योजनाओं में उनके उपयोग के साथ-साथ समकालीन कौशल और ज्ञान को वि‍कसि‍त करने पर बल दि‍या जाता है। हम वि‍षयों के चयन और शि‍क्षा की गति‍ में पूरा लचीलापन रखते हैं।

प्रयोग आधारि‍त शि‍क्षा: प्रयोग आधारि‍त शि‍क्षा ईआईआईएलएम की अनूठी वि‍शेषता है। सभी पाठ्यक्रमों को इस प्रकार से डि‍जाइन कि‍या जाता है कि‍ सि‍द्धांति‍क अवधारणाओं को वास्‍तवि‍क परि‍स्‍थि‍ति‍यों के परि‍पेक्ष्‍य में समझा जा सके ताकि‍ शि‍क्षा को पूरी तरह व्‍यवसाय के अनुरूप बनाया जा सके।

पाठ्यक्रम सहायक सामग्री (सीएसएम): ईआईआईएलएम पाठ्यक्रमों से परे गहन और व्‍यापक समझबूझ की आवश्‍यकता को स्‍वीकार करता है। पाठ्यक्रम सहायक सामग्री इन अति‍रि‍क्‍त अपेक्षाओं के अनुरूप बनाई गई है। ईआईआईएलएम की पाठ्यक्रम सहायक सामग्री में नि‍म्‍नलि‍खि‍त का समावेश है :

व्‍यवहारि‍क प्रशि‍क्षण तथा उद्योगों का दौरा

ये पाठ्यक्रम के अभि‍न्‍न अंग हैं और इनका मूल्‍यांकन परि‍योजना रि‍पोर्ट और प्रस्‍तुति‍यों के माध्‍यम से कि‍या जाता है। प्रत्‍येक छात्र को प्रति‍वर्ष कम से कम दो परि‍योजनाएं करनी होती हैं, एक सर्दी में और एक गर्मी में।
शैक्षि‍क प्रणाली में अंतर्नि‍हि‍त कुछ कारकों की वजह से ईआईआईएलएम शि‍क्षा आकर्षण का वि‍षय रही है। कि‍सी खास पाठ्यक्रम के लि‍ए औपचारि‍क कक्षाएं प्रारंभ करने से पहले हमने प्रत्‍येक पाठ्यक्रम के लि‍ए समीक्षा तथा दि‍ग्‍वि‍न्‍यास अवधि‍ रखी है। समीक्षाएं और दि‍ग्‍वि‍न्‍यास नि‍म्‍नलिखि‍त ढंग से कि‍ए जाते हैं :
 

समीक्षा तंत्र (आरएम) :

इसमें वि‍श्‍लेषण की दो अवस्‍थाएं होती हैं। पूर्व शि‍क्षा का आकलन (एपीएल)
भावी संभावना का आकलन (एएफपी)
एपीएल की वजह से पहले से पढ़े गए वि‍षयों, ज्ञात पद्धति‍यों तथा उपलब्‍ध संपूर्ण ज्ञान के अनुकूल उपकरणों की पहचान करने में मदद मि‍लती है। यह वि‍श्‍लेषण प्रत्‍येक छात्र का कि‍या जाता है तथा इससे छात्रों के लि‍ए डाटा पैकेज तैयार कि‍या जाता है। यह आंकड़े प्रत्‍येक सेमि‍स्‍टर में तैयार कि‍ए जाते हैं और उन्‍हें प्रोग्राम की समाप्‍ति‍ तक सही ढंग से रखा जाता है। एपीएल में पाठ्यक्रम के दौरान वि‍षयों की पूर्व आवश्‍यक शर्तों में पाई जाने वाली कमि‍यों (यदि‍ कोई हों) को मापा जाता है। कि‍सी खास वि‍षय में कमजोर पाए गए छात्र को उस वि‍षय में वि‍शेष उपचारात्‍मक प्रशि‍क्षण दि‍या जाता है ताकि‍ छात्र अपनी कमजोरी को दूर करके वांछि‍त स्‍तर हासि‍ल कर सकें। वि‍शेष प्रशि‍क्षण के अलावा प्रत्‍येक छात्र के लि‍ए सामान्‍य जागरूकता प्रोग्राम होता है। वास्‍तवि‍क सत्र से पहले एक महीने की अवधि‍ का सामान्‍य जागरूकता प्रोग्राम होता है।

एएफपी के वजह से छात्र अपने कैरियर के वि‍कल्‍प का सही मि‍श्रण और प्रोफाइल की पहचान कर सकता है। यह प्रबंधन सूक्ष्‍म प्रयोगशाला (एमएमएल) द्वारा व्‍यक्‍ति‍त्‍व मानचि‍त्रण का मि‍श्रण है। प्रत्‍येक छात्र को वर्ष में एक बार एमएमएल का लाभ प्राप्‍त होगा। हालांकि‍ एमएमएल मूलत: प्रबंधन धारा के लि‍ए है लेकि‍न इस वर्ष से इसे अन्‍य वि‍षयों के लि‍ए भी लागू कर दि‍या गया है। ईआईआईएलएम की अन्‍य धाराओं से संबंधि‍त छात्र भी अब वर्ष में एक बार एमएमएल का लाभ उठा सकते हैं।

समीक्षा अवधि‍ समाप्‍त होने के बाद पाठ्यक्रम औपचारि‍त गति‍ से प्रारंभ होता है। पाठ्यक्रम वि‍षयों के कार्य के रूप में उपलब्‍ध कराया जाता है। बहु-कार्यात्‍मक पाठ्यक्रमों के लि‍ए शि‍क्षा-शास्‍त्र एकल कार्य पाठ्यक्रम की तुलना अधि‍क व्‍यापक होता है। प्रबंधन प्रोग्राम बहु-कार्यात्‍मक होता है जबकि‍ जैव-प्रौद्योगि‍की और जन-संचार प्रोग्राम एकल कार्यात्‍मक होते हैं। इस संस्‍थान में अध्‍यापन और अध्‍ययन के लि‍ए सामान्‍य शि‍क्षा-शास्‍त्र का अनुसरण कि‍या जाता है जो वि‍भि‍न्‍न वि‍षयों के लि‍ए उपयोगी होती है लेकि‍न शि‍क्षा-शास्‍त्र के कुछ विशेष वि‍कल्‍प होते हैं जो अन्‍य क्षेत्रों के लि‍ए भी उपलब्‍ध होते हैं।

संकाय वि‍कास प्रोग्राम

छात्र के कैरियर और व्‍यक्‍ति‍त्‍व नि‍र्माण में संकाय की महत्‍वपूर्ण भूमि‍का होती है। हम शि‍क्षा के लि‍ए प्रयोग की जाने वाली कुछ नवीनतम तकनीकों और पद्धति‍यों के साथ शि‍क्षा और ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के लि‍ए नि‍यमि‍त रूप से संकाय वि‍कास प्रोग्राम आयोजि‍त करते हैं। इससे संकाय को भी एक ऐसा मंच उपलब्‍ध हो जाता है जहां वे वि‍भि‍न्‍न वि‍षयों पर अपने वि‍चारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

ईआईआईएलएम वि‍शेष रूप से छात्रों के लि‍ए बनाए गए प्रशि‍क्षण प्रोग्राम उपलब्‍ध कराता है ताकि‍ वे अपने रोजगार कौशल में सुधार कर सकें और अधि‍क कारगर ढंग से साक्षात्‍कार बोर्ड का सामना करने में सक्षम हो सकें। इस पाठ्यक्रम का लक्ष्‍य छात्र को व्यक्‍ति‍त्‍व वि‍कास का समन्‍वि‍त मॉडयूल उपलब्‍ध कराना है जि‍समें आत्‍मवि‍श्‍वास से लबरेज़ तथा सुव्‍यवस्‍थि‍त व्‍यावसायि‍क के समग्र वि‍कास के लि‍ए अनि‍वार्य क्षेत्रों पर बल दि‍या जाता है। यह पाठ्यक्रम प्रत्‍येक छात्र को अपने व्‍यक्‍ति‍त्‍व में वि‍शेष गुण पैदा करने में सहायक होता है।

यह प्रोग्राम कई प्रशि‍क्षण प्रोग्राम्‍स से बना है जि‍नमें आधुनि‍क संगठनों की सफलता के लि‍ए अनि‍वार्य प्रबंधन क्षेत्रों के बारे में वि‍शेष जानकारी उपलब्‍ध कराई जाती है।

वे नौकरी के लि‍ए आवेदन करने की तकनीक, कौशल संगठन और नि‍योजन तथा संभावि‍त नि‍योक्‍ताओं के साथ बातचीत करने के नुस्‍खे सीखते हैं।
कार्य अपेक्षाओं में वे चीजें शामि‍ल होती हैं जि‍न्‍हें लोग अपने व्‍यवसाय में घटि‍त होने की संभावनाएं मान कर चलते हैं। जि‍न लोगों की स्‍पष्‍ट रूप से परि‍भाषि‍त और सुव्‍यवस्‍थि‍त अपेक्षाएं होती हैं उन्‍हें अपने कार्य में अधि‍क संतुष्‍टि‍ और सफलता प्राप्‍त होती है।


यह प्रोग्राम लोगों को नि‍ष्‍क्रि‍य क्षमताओं को नि‍खारने में मदद करता है। उनकी आकांक्षाओं की पहचान करता है। नि‍योक्‍ताओं की अपेक्षाओं को समझता है। संवाद करना, कार्य शुरू करना और अपेक्षाओं में समंजस्‍य स्‍थापि‍त करना सीखता है। उनके दृष्‍टि‍कोण में सुधार करता है और कार्य के प्रति‍ नजरि‍ए में वृद्धि‍ करता है। अधि‍क जॉब संतुष्‍टि‍ और उन्‍नत कार्यप्रदर्शन के लाभ प्रदान करता है।

छात्रों को भरोसे पर खरा उतरना, आत्‍म प्रोत्‍साहन, अनुशासन और व्‍यक्‍ति‍गत नि‍ष्‍ठा सहि‍त अच्‍छी कार्य आदतें सि‍खाई जाती हैं।

ईआईआईएलएम के शि‍क्षावि‍दों, उद्योग जगत के वि‍शेषज्ञों और वि‍भि‍न्‍न पाठ्यक्रमों के लि‍ए योग्‍य मनोवैज्ञानि‍कों द्वारा प्रत्‍येक क्षेत्र की व्‍यावसायि‍क अपेक्षाओं के अनुसार सॉफ्ट स्‍कि‍ल्‍स ट्रेनिंग के अलग-अलग मॉडयूल तैयार कि‍ए जाते हैं।

इस प्रोग्राम में दो खास घटक हैं: व्‍यक्‍ति‍गत कौशल वि‍कास और प्रबंध कौशल वि‍कास।
व्‍यक्‍ति‍गत कौशल
कैरियर नि‍योजन व्‍यक्‍ति‍गत उद्देश्‍य नि‍र्धारण और वि‍कास आत्‍मसम्‍मान का वि‍कास शारीरि‍क भावमुद्रा समय प्रबंधन कौशल

समझौता कौशल संवाद कौशल परि‍योजना प्रबंधन प्रशि‍क्षण प्रस्‍तुति‍ तथा सार्वजनि‍क भाषण
बैठक नि‍योजन टीम नि‍र्माण तथा नेतृत्‍व कौशल
 

Switch to English Website