इस्‍टर्न इंस्‍टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटि‍ड लर्निंग इन मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम) यूनि‍वर्सिटी

प्रो-कुलपति‍ - ओ. बी. वि‍जयन की स्‍वागत टि‍प्‍पणी

आज का छात्र कल का नि‍र्माता है।
ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय में आपका स्‍वागत है। यह वि‍श्‍ववि‍द्यालय अत्‍यधुनि‍क तकनीक से सुसज्‍जि‍त सतत् परि‍वर्तनशील ग्‍लोबल परि‍वेश में चुनौति‍यों का मुकाबला करने के लि‍ए तैयार है, आज के स्‍नातकों को उच्‍च तथा सतत् शि‍क्षा द्वारा अपनी बेहतरीन उपलब्‍धि‍यां हासि‍ल करने के प्रति‍ संकल्‍पि‍त होना होगा। भारत को ऐसे स्‍नातक तैयार करने की आवश्‍यकता है जो हमें औद्योगि‍क तथा तकनीकी नवजागरण की ओर अग्रसर कर सकें। आज के संसार में व्‍यक्‍ति‍ को व्‍यक्‍ति‍गत व्‍यवसायि‍क/आर्थि‍क दृष्‍टि‍ से सुदृढ़ बनने के लि‍ए और अपने पसंदीदा क्षेत्र में अपनी दक्षता के वि‍कास में कदम मि‍लकर आगे बढ़ने के लि‍ए नि‍रंतर शि‍क्षा की आवश्‍यकता पड़ती है। ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय प्रबंधन तथा शि‍क्षा और अन्‍य क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍टता हासि‍ल करने के प्रति‍ संकल्‍पि‍त है जहां छात्र उद्योग जगत की वर्तमान आवश्‍यकता के अनुसार अपने व्‍यक्‍ति‍त्‍व में नि‍खार लाने के लि‍ए वि‍द्या अर्जन कर रहे हैं।

हमारा मि‍शन उद्देश्‍य हमें भारत में ज्ञान, अनुसंधान और तकनीक के प्रचार और प्रसार में प्रमुख सहयोगी बनने की अपेक्षा रखता है। उद्योग जगत की मान्‍यता और वैश्‍वि‍क प्रसि‍द्धि‍ ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय की आधारशि‍ला हैं। राष्‍ट्रीय तथा अंतर्राष्‍ट्रीय परिप्रेक्ष्‍य में अग्रणी कंपनि‍यों के साथ नि‍कट सहयोग कायम कि‍या जाएगा और अपने स्‍पष्‍ट उद्देश्‍यों से उसे हासि‍ल कि‍या जाएगा। यह केवल कुछ समय की बात है जब ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय उज्‍जवल भवि‍ष्‍य के लि‍ए भावी छात्रों और अभि‍भावकों के दि‍लों दि‍मागों में समान रूप से अपना स्‍थान बना चुका होगा।

हम अपने बौद्धि‍क संसाधनों को व्‍यावसायि‍क ज्ञान के बढ़ते फ्रंटि‍यर्स को वि‍कसि‍त करने और भावी नेताओं को शि‍क्षि‍त करने के प्रति‍ समर्पि‍त करते हैं। तेज बदलाव और जटि‍ल परस्‍पर नि‍र्भरताओं से परि‍पूर्ण ग्‍लोबल, सांस्‍कृति‍क दृष्‍टि‍ वि‍वि‍ध और तकनीकी दृष्‍टि‍ से वि‍कसि‍त सामाजि‍क क्षेत्र में हमारा उद्देश्‍य व्‍यावसायों को सशक्‍त बनाना और उनके नेताओं को समझना तथा संसार को प्रभावि‍त करने वाले दूरगामी परि‍वर्तनों के समाधान ढ़ंढना है। हमारे मार्गदर्शी सि‍द्धांत बेहतरीन उत्‍कृष्‍ट प्रबंध शि‍क्षा प्रदान करना, सामाजि‍क कल्‍याण और बौद्धि‍क वि‍कास करना है।

ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय में प्रबंधन वि‍ज्ञान के मूलभूत सि‍द्धांतों को समझने के लि‍ए भरपूर समय उपलब्‍ध कराना तथा नये और बहुमूल्‍य वि‍चारों की प्रति‍स्‍थापना करने के लि‍ए थकाऊ पाठ्यक्रम को पूरा करने की बजाए रचनात्‍मक सोच को अधि‍क महत्‍व दि‍या जाता है क्‍योंकि‍ हमारा उद्देश्‍य न केवल बेहतरीन प्रबंधक तैयार करना है बल्‍कि‍ ऐसे बेहतर मानव तैयार करना है ताकि‍ मूल्‍य और सपनों से सुसज्‍जि‍त भावी नेता कि‍ए जा सकें।

मैं ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय की दुनि‍या में आपका स्‍वागत करता हूं।
 

Switch to English Website