इस्‍टर्न इंस्‍टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटि‍ड लर्निंग इन मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम) यूनि‍वर्सिटी

शासी नि‍काय

कुलाधि‍पति‍‍ की मेज से  -  सुश्री ऊषा अग्रवाल

प्रि‍य अभ्‍यार्थी,

मैं सभी संकाय और स्‍टाफ सदस्‍यों के साथ उच्‍च शि‍क्षा के सभी अभ्‍यर्थि‍यों का ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय में स्‍वागत करती हूं। हमारा उद्देश्‍य वर्तमान ग्‍लोबल बि‍जनेस वर्ल्‍ड के प्रत्‍येक क्षेत्र में वि‍श्‍व स्‍तरीय दक्षता और अभि‍नव शि‍क्षा प्रदान करना है। हम ऐसी शि‍क्षा प्रणाली मुहैया कराने की आकांक्षा रखते हैं जो रोजगार प्रदान करने से बढ़कर आजीवन व्‍यावसायि‍क तथा व्‍यक्‍ति‍त्‍व वि‍कास की नींव पर ध्‍यान केन्‍द्रि‍त करती हो। हमारा उद्देश्‍य वि‍श्‍व का सबसे प्रगति‍शील वि‍श्‍ववि‍द्यालय बनना है जि‍से अपने अध्‍यापन और शि‍क्षण, अनुसंधान, भागीदारी, अंतर्राष्‍ट्रीय कार्यकलापों और सहयोग की प्रांसगि‍कता, नवीनता और जागरूकता के लि‍ए मान्‍यता मि‍ली हो।

Read More

 कुलपति‍ डा0 ए. शंकरk रेड्डी का संदेश

 प्रि‍य छात्रों,

इस्‍टर्न इंस्‍टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटि‍ड लर्निंग इन मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम) यूनि‍वर्सिटी में आपका स्‍वागत है। वि‍श्‍ववि‍द्यालय में उद्देश्‍य वि‍ज्ञान, इंजीनि‍यरिंग, सूचना प्रौद्योगि‍कि‍यों, प्रबंधन तथा संबद्ध वि‍षयों की सभी शाखाओं में अपने सभी नि‍यमि‍त तथा दूर शि‍क्षा पद्धति‍ के छात्रों को बेहतरीन शि‍क्षा मुहैया कराना है ताकि‍ छात्रों को रोजगार के लि‍ए तैयार कि‍या जा सके। ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय में आपको नये वि‍चारों और अंतरदृष्‍टि‍ से युक्‍त गति‍शील और अनुशासि‍त परि‍वेश में एक नया अनुभव प्राप्‍त होगा जो आपके सपने साकार करने में अधि‍क ऊंचाईयों तक लेकर जाएगा।

Read More

प्रो-कुलपति‍ - ओ. बी. वि‍जयन की स्‍वागत टि‍प्‍पणी

 आज का छात्र कल का नि‍र्माता है।

ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय में आपका स्‍वागत है। यह  वि‍श्‍ववि‍द्यालय अत्‍यधुनि‍क तकनीक से सुसज्‍जि‍त सतत् परि‍वर्तनशील ग्‍लोबल परि‍वेश में चुनौति‍यों का मुकाबला करने के लि‍ए तैयार है, आज के स्‍नातकों को उच्‍च तथा सतत् शि‍क्षा द्वारा अपनी बेहतरीन उपलब्‍धि‍यां हासि‍ल करने के प्रति‍ संकल्‍पि‍त होना होगा। भारत को ऐसे स्‍नातक तैयार करने की आवश्‍यकता है जो हमें औद्योगि‍क तथा तकनीकी नवजागरण की ओर अग्रसर कर सकें।

Read More

रजि‍स्‍ट्रार कर्नल आलोक भंडारी का संदेश

 

मैं ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय की ओर से भारत के अत्‍यधुनि‍क वि‍श्‍ववि‍द्यालयों में से एक वि‍श्‍ववि‍द्यालय में आपका स्‍वागत करता हूं। इस शि‍क्षा घाटी को यह कहते हुए गर्व होता है कि‍ हमने उच्‍चतर शि‍क्षा की प्रत्‍येक बाधा को तोड़ा है ... हमने आपको उच्‍च शि‍क्षा की दुनि‍या प्रदान करने के लिए भौति‍क दायरों, आर्थि‍क बाधाओं को पार कि‍या है, समय चक्र का भेदन कि‍या है। हम ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय में परि‍पूर्ण जीवन और सफल कैरियर प्रदान करने की चेष्‍टा करते हैं। हम शि‍क्षा को छात्र केन्‍द्रि‍त, लचीला और सफलता उन्‍मुख बनाने का प्रयास करते हैं।

Read More

शासी नि‍काय के सदस्‍य

सुश्री ऊषा अग्रवाल, कुलाधि‍पति‍

डा0 ए. शंकर रेड्डी, कुलपति‍

श्री ओ. बी. वि‍जयन, सदस्‍य

कर्नल आलोक भंडारी, रजि‍स्‍ट्रार

श्री दावा संदप, सदस्‍य

डा0 ज्‍योति‍ प्रकाश तमांग, सदस्‍य

डा0 के. आर. चक्रवर्ती, सदस्‍य

डा0 आर. पी . बनर्जी, सदस्‍य

श्री नीरज गुप्‍ता, सदस्‍य

सुश्री नि‍म्‍फ कौल, सदस्‍य

प्रो0 जहर शाह, सदस्‍य

डा0 तनु अरोड़ा, सदस्‍य

प्रबंधन बोर्ड के सदस्‍य

 डा0 ए. शंकर रेड्डी, कुलपति(अध्‍यक्ष, प्रबंधन बोर्ड)

श्री ओ. बी; वि‍जयन, प्रो0 कुलपति‍

कर्नल आलोक भंडारी, सदस्‍य

श्री तेगयाल ताशी, सदस्‍य

डा0 आर. पी. बनर्जी, सदस्‍य

श्री नीरज गुप्‍ता, सदस्‍य

सुश्री नि‍म्‍फ कौल, सदस्‍य

सुश्री मि‍नी जुनेजा, सदस्‍य

 

Switch to English Website