|
रजिस्ट्रार
कर्नल आलोक भंडारी का संदेश
मैं
ईआईआईएलएम विश्वविद्यालय की ओर से भारत के अत्यधुनिक
विश्वविद्यालयों में से एक विश्वविद्यालय में आपका
स्वागत करता हूं। इस शिक्षा घाटी को यह कहते हुए गर्व
होता है कि हमने उच्चतर शिक्षा की प्रत्येक बाधा को
तोड़ा है ... हमने आपको उच्च शिक्षा की दुनिया प्रदान
करने के लिए भौतिक दायरों, आर्थिक बाधाओं को पार किया
है, समय चक्र का भेदन किया है। हम ईआईआईएलएम
विश्वविद्यालय में परिपूर्ण जीवन और सफल कैरियर प्रदान
करने की चेष्टा करते हैं। हम शिक्षा को छात्र
केन्द्रित, लचीला और सफलता उन्मुख बनाने का प्रयास करते
हैं। ईआईआईएलएम विश्वविद्यालय प्रबंधन, अतिथि सत्कार
और पर्यटन, उड्डयन, बीमा तथा जोखिम प्रबंधन, मीडिया तथा
संचार, फैशन तकनीकी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, जैव
प्रौद्योगिकी तथा परम्परागत पाठ्यक्रमों की बजाए कई अनेक
पाठ्यक्रमों में अंतर्राष्ट्रीय संभावनाओं युक्त बहुत से
पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं। विश्वविद्यालय सूचना तथा
संचार, ई-वाणिज्य, लोजिस्टिक्सयुक्त व्यवसाय तथा
आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, अंतर्राष्ट्रीय परियोजना
प्रबंधन जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रवेश करने की योजना
बना रहा है। भौगोलिक अंतर-निर्भरता एक हकीकत है जहां
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण का ज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय
स्तर पर प्रासंगिक मुद्दों की समझबूझ सर्वांगिण शिक्षा
के अपरिवहार्य पहलू हैं। विशेष योग्यताओं की इस युग में
जहां सटीक ज्ञान का उपयोग होता हो, ईआईआईएलएम
विश्वविद्यालय सतत् रूप से छात्रों को अत्यधुनिक
ज्ञान और विशेष कौशल प्राप्त करने में छात्रों को सक्षम
बनाने का प्रयास करता है ताकि वे परिवर्तन के साथ कदम
बढ़ा सकें, संगठनात्मक ढांचे में कारगरता और दक्षता में
वृद्धि कर सकें। ईआईआईएलएम विश्वविद्यालय एक ऐसा
स्थान है जो सफल कैरियर की आपकी क्षमता में वृद्धि करके
आपके सपने साकार करने में मदद करता है। आपकी सीमाएं बेमानी
होंगी; आपको संभावना और उपलब्धियों की ताकत मिलेगी और
आप बाधाओं को मात दे सकेंगे। मैं आपके प्रयासों की सफलता
की कामना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि हमारा सहयोग
परस्पर लाभप्रद साबित होगा। मैं आशा करता हूं कि हमारे
प्रोग्राम आपको शिक्षाप्रद और व्यावसायिक दृष्टि से
लाभकारी साबित होंगे। |