इस्‍टर्न इंस्‍टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटि‍ड लर्निंग इन मैनेजमेंट (ईआईआईएलएम) यूनि‍वर्सिटी

प्रवेश प्रक्रि‍या (नि‍यमि‍त)

ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय के केन्‍द्रों के माध्‍यम से प्रवेश के लि‍ए आवेदन करने वाले आवेदकों को नि‍म्‍नलि‍खि‍त अनुदेश सावधानीपूर्वक पढ़ने चाहि‍एं।

उम्‍मीदवार को वांछि‍त पाठ्यक्रम के लि‍ए न्‍यूनतम अपेक्षि‍त योग्‍यता पूरी करनी चाहि‍ए और उसके पास मान्‍यता प्राप्‍त संसाधन का संबद्ध प्रमाणपत्र/डि‍ग्री/डि‍प्‍लोमा होना चाहि‍ए।

 आवदेन करने से पहले उम्‍मीदवारों को यह सुनि‍श्‍चि‍त करना चाहि‍ए कि‍ ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय में उनके पसंदीदा पाठ्यक्रम उपलब्‍ध हैं (नवीनतम नि‍यम पुस्‍ति‍का में तथा साथ ही वेबसाईट पर उपलब्‍ध हैं) तथा वे उक्‍त पाठ्यक्रम (पाठ्यक्रमों) के लि‍ए नि‍र्धारि‍त पात्रता शर्तें पूरी करते हों।

 प्रत्‍येक वर्ष दो बार जनवरी और जुलाई में प्रवेश दि‍ए जाते हैं।

आवेदन कैसे करें

उम्‍मीदवार को प्रवेश कार्यालय, ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय सि‍क्‍कि‍म कैम्‍पस में 500 रुपए के भुगतान पर नि‍यम पुस्‍ति‍का के साथ उपलब्‍ध प्रवेश पत्र के माध्‍यम से आवेदन करना पड़ेगा। उम्‍मीदवार वेबसाईट से भी आवेदनपत्र डाउनलोड करके ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय के नाम तथा सि‍क्‍कि‍म में देय 500 रुपए और प्रवेश तथा पंजीकरण फीस का डि‍मांड ड्राफ्ट साथ भेज सकते हैं। एक बार बेचा गया आवेदन फार्म वापस नहीं लि‍या जाएगा और राशि‍ लौटाई या समायोजि‍त नहीं की जाएगी।

 आवेदकों को अपनी हस्तलि‍पि‍ में सभी दृष्‍टि‍ से पूर्ण वि‍धि‍वत भरा हुआ आवेदन-पत्र प्रस्‍तुत करना होगा। वि‍शेष ध्‍यान रखें कि‍ फार्म सुपाठ्य हो और काली और नीली स्‍याही में स्‍पष्‍ट शब्‍दों में भरा हुआ हो और कोई भी अक्षर दूसरे अक्षर पर न लि‍खा गया हो। कोई कॉलम खाली न छोड़ा जाए।

 छात्रों को नि‍म्‍नलि‍खि‍त दस्‍तावेज उपलब्‍ध कराने होंगे।

4 फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज)

10वीं, 12वीं और स्‍नातक के प्रमाणपत्र और अंक तालि‍काओं की राजपत्रि‍त अधिकारी/नोटेरी पब्‍लि‍क द्वारा सत्‍यापि‍त प्रति‍लि‍पि‍।

अपेक्षि‍त योग्‍यता संबंधी दस्‍तावेजों की वि‍धि‍वत सत्‍यापि‍त प्रति‍लि‍पि‍यां संलग्‍न करनी होंगी। पात्रता संबंधी दस्‍तावेजों के बि‍ना कोई फार्म स्‍वीकार नहीं कि‍या जाएगा।

यदि‍ पात्रता संबंधी प्रमाण (अर्थात अंति‍म वर्ष की अंक तालि‍काओं/स्‍नातक डि‍ग्री प्रमाणपत्र की सत्‍यापि‍त प्रति‍लि‍पि‍यां) आवेदन-पत्र के साथ संलग्‍न नहीं होंगे तो वि‍श्‍ववि‍द्यालय के वि‍वेकानुसार प्रोवि‍जनल प्रवेश दि‍या जाएगा, जि‍सकी पुष्‍टि‍ संबंधि‍त दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने पर की जाएगी। ऐसे छात्रों को वि‍श्‍ववि‍द्यालय द्वारा मांगे गए पात्रता संबंधी अपेक्षि‍त दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने होंगे।

उम्‍मीदवारों को समय-समय पर ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय द्वारा नि‍र्धारि‍त नि‍यमों और वि‍नि‍यमों/नि‍बंधन तथा शर्तों का पालन करना होगा।

 चयन प्रक्रि‍या

सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय द्वारा आयोजि‍त ईयू-एसएटी/ईयू-एमएटी/ ईयू-सीएटी/ईयू-जीआरई जैसी संबंधि‍त प्रति‍योगी परीक्षाओं के आधार पर दि‍या जाता है।

उत्‍तीर्ण अंक प्राप्‍त छात्र जीडी और पी1 के लि‍ए पात्र होंगे।

जीडी तथा पी1 उत्‍तीर्ण आवेदकों को वांछि‍त पाठ्यक्रम में प्रवेश दि‍या जाएगा।

 व्‍यक्‍ति‍गत छात्रों को अपनी स्‍वयं की हस्‍तलि‍पि‍ में भरे गए और हर प्रकार से पूर्ण नि‍र्धारि‍त आवेदन-पत्र में वि‍श्‍ववि‍द्यालय के अनुमोदि‍त केन्‍द्रों के माध्‍यम से प्रस्‍तुत आवेदनों के एवज़ में प्रवेश दि‍या जाएगा। वि‍शेष ध्‍यान रखें कि‍ फार्म सुपाठ्य हो और काली और नीली स्‍याही में स्‍पष्‍ट शब्‍दों में भरा हुआ हो और कोई भी अक्षर दूसरे अक्षर पर न लि‍खा गया हो। कोई कॉलम खाली न छोड़ा जाए।

अपेक्षि‍त पात्रता संबंधी दस्‍तावेज संलग्‍न करने होंगे (कृपया पात्रता देखें)। पात्रता संबंधी दस्‍तावेजों के बि‍ना कोई फार्म स्‍वीकार नहीं कि‍या जाएगा।

अपेक्षि‍त शुल्‍क के साथ वि‍धि‍वत पूर्ण आवेदन-पत्र वि‍श्‍ववि‍द्यालय को प्राप्‍त हो जाने के बाद उम्‍मीदवारों को अनुक्रमांक, पहचान पत्र आदि‍ दस्‍तावेज यथासमय प्राप्‍त होंगे। यदि‍ कि‍सी दस्‍तावेज में कोई वि‍संगति‍ पाई जाती है या कोई सुधार अपेक्षि‍त होता है तो उम्‍मीदवारों/केन्‍द्र अध्‍यक्षों को आवश्‍यक शुद्धि‍करण जारी करने की तारीख से 20 दि‍न के भीतर ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय को सूचि‍त करना चाहि‍ए।

शुद्धि‍करण का अनुरोध कि‍ए जाने पर उसके लि‍ए आवेदन मूल दस्‍तावेज के साथ लाल स्‍याही में वि‍धि‍वत सुधार कि‍ए गए आवेदन की प्रति‍लि‍पि‍ भेजनी चाहि‍ए। इसके बाद परि‍वर्तन या शुद्धि‍करण संबंधी अनुरोध को प्रत्‍येक मामले में 300 रुपए की फीस का भुगतान करने पर ही स्‍वीकार कि‍या जाएगा।

सीट आरक्षण मापदंड

ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय मानवता, सहनशीलता, तर्क, प्रगति‍, वि‍चारों के साहस और सत्‍य के अन्‍वेषण का प्रतीक है। वि‍श्‍ववि‍द्यालय का मार्गदर्शी सपना मानवता को प्रगति‍ के पथ पर अग्रसर करने में मदद करना है जो समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण के बि‍ना संभव नहीं है।  वि‍श्‍ववि‍द्यालय सबसे अधि‍क जरूरतमंद को सहायता उपलब्‍ध कराने के प्रति‍ वचनबद्ध है।  वि‍श्‍ववि‍द्यालय मूल नि‍वासि‍यों तथा अन्‍य श्रेणि‍यों के उम्‍मीदवारों को छात्रवृत्‍ति‍‍यां देगा।

उपर्युक्‍त प्रत्‍येक श्रेणी के लि‍ए 5 प्रति‍शत सीटें आरक्षि‍त हैं।

छात्रवृत्‍ति‍‍यां

ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय, सि‍क्‍कि‍म मूल नि‍वासी छात्रकैरियर‍

वि‍श्‍ववि‍द्यालय सि‍क्‍कि‍म के सभी छात्रों को 25 प्रति‍शत छात्रकैरियर‍यां उपलब्‍ध कराएगा।

ईआईआईएलएम वि‍श्‍ववि‍द्यालय, सि‍क्‍कि‍म मैरि‍ट आधारि‍त छात्रकैरियर‍

गैर-स्‍नातक पाठ्यक्रम

प्रति‍शत प्राप्‍तांक*                प्रति‍शत छात्रवृत्‍ति‍‍ ‍

70-74.9                   10 %

75-79.9                               20 %

80-84.9                               50 %

85-89.9                               75 %

95-100                                100 %

 

*12वीं के नतीजों के आधार पर
 

Switch to English Website